Bijnor News: शिविर में 147 पुलिसकर्मियों और परिजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स बिजनौर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के सदस्यों को विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों से स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में 147 पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने लाभ उठाया। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में आयुष विभाग के डा. अनुभव कुमार सिंह तथा फार्मासिस्ट सुमित कुमार और प्रमोद सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। वहीं, महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. फातिमा बानो और दंत रोग विशेषज्ञ डा. दिवेश जायसवाल ने आंखों और दां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.