बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: चांदपुर में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बसंती देवी धर्मशाला में शिवसेना बिजनौर इकाई की ओर से शॉल व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रमुख चौ. वीर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कमजोर व असहाय लोगों को 500 शॉल व फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि शिवसेना 80 प्रतिशत सामाजिक और 20 प्रतिशत राजनीतिक कार्य करती है।राज्य उपप्रमुख पं. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 सहित कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। यह भी पढ़ें- शिवसेना ने लगाया रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मुकेश लाबा, रितुल शर्मा, शोभित ग...