Bijnor News: शिवसेना की बैठक, नए एसपी से अपराध पर लगाम की उम्मीद
बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: बसंती धर्मशाला में शिवसेना की बैठक जिला उप प्रमुख मुकेश लांबा की अध्यक्षता और संदीप उर्फ बिल्ला के संचालन में हुई। बैठक में नवागत एसपी केके बिश्नोई के आगमन और पूर्व एसपी अभिषेक झा के स्थानांतरण पर शिवसैनिकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि नए कप्तान के नेतृत्व में जिले में अपराध, भ्रष्टाचार, भू-माफिया और गुंडागर्दी पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जनता को भयमुक्त वातावरण और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में नवागत एसपी से काफी उम्मीदें हैं। बैठक में गुड्डू रवि, दिनेश प्रजापति, पुलकित त्यागी, तेजपाल कश्यप, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.