Bijnor News: शिवपुराण कथा में बताए सत्य कार्यों के दस विघ्न , गुरु की आज्ञा पालन का दिया संदेश
बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: नगर की नवीन मंडी समिति में श्रावण मास के अवसर पर चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शनिवार को वृंदावन धाम से पधारे रामकृपा धाम आश्रम के पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास रामदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन में सत्य, भक्ति, गुरु महिमा और आत्मज्ञान का महत्व बताया। कथा व्यास रामदास जी महाराज ने कहा कि सत्य एवं अच्छे कार्यों के मार्ग में दस प्रकार के विघ्न आते हैं। इनमें आलस्य, रोग, असावधानी, स्थान के प्रति संदेह, चित्त का भटकाव, भ्रम, दुर्बुद्धि और चंचलता सहित अन्य बाधाएं शामिल हैं। जो व्यक्ति इन बाधाओं पर विजय प्राप्त कर सही निर्णय लेने में सक्षम हो जाता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है。
ध्यान की महिमा ध्यान की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हवा रहित स्थान पर रखा दीपक स्थिर रहता है, उसी प्रकार साधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.