बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: कम्पोजिट स्कूल पुलिस लाइन में परिचय बैठक का आयोजन किया गया। सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नवागत खंड शिक्षाधिकारी नगर डा. प्रभात फूल मालाओं से स्वागत किया।नगर शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी अध्यापकों से यह कहा गया हमें शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अथक प्रयास करने होंगे एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ना होगा। शिक्षा को रोचक एवं रुचि पूर्ण बनाकर छात्रों को पढ़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन अनुराग नाथ ने किया।इस अवसर पर अमित पाठक, पूनम शर्मा, हेमेन्द्र, अभिषेक राज, प्रशांत सिंह, आसिफ मसूद आदि मौजूद रहे।--------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...