बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: दिशा कॉलेज में अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक के दौरान बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र और उसके पिता पर शिक्षक के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद कॉलेज के शिक्षक एकजुट होकर धामपुर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिक्षक जितेंद्र कुमार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छात्र हर्ष अग्रवाल अपने पिता पुनीत कुमार और मां के साथ कॉलेज आया था। मीटिंग हॉल में कमेटी सदस्यों ने छात्र के पूर्व विवादों और अन्य छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर अभिभावकों को समझाया। आरोप है कि इसी दौरान हर्ष और उसके पिता ने कमेटी सदस्यों से अभद्रता शुरू कर दी और जितेंद्र कुमार से मारपीट करने लगे。

घटना के विवरण आरोप है कि दोनों ने धारदार हथियार से शिक्षक...