बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: रोटरी क्लब स्योहारा सम्पूर्ण की वैठक मे आगामी शिक्षक दिवस पर श्रेष्ठ अध्यापकों को स्मृति चिन्ह प्रसस्तीपत्र अर्पण कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा पर्यावरण सुधार के लिए गोल्डन बेल सीनियर सेकंडरी स्कूल मे पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया । बैठक में तीन नए सदस्यों को क्लब में शामिल किया गया। क्लब अध्यक्ष कांता प्रसाद पुष्पक की अध्यक्षता और रोटरी सचिव हरिओम सिंह गुर्जर के संचालन मे आयोजित इस बैठक के माध्यम से क्षेत्र में सामुदायिक प्रोजेक्ट के तहत लोगों को सुविधा देने की बात कही गई। इस मौके पर बैठक के आयोजन आहर रेस्टोरेंट के स्वामी रोटेरियन तुषार रस्तोगी द्वारा सभी रोटेरियनस एनीज का जोरदार स्वागत किया गया और सभी को भोज कराया गया।इस मौके पर रोटरी के द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बैठक में शोभि...