Bijnor News: शिकायत पर हॉस्पिटल सील, तीन पर नोटिस चस्पा
बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन की ओर से शिकायत के आधार पर नजीबाबाद क्षेत्र में नोडल अफसर रजिस्ट्रेशन एवं क्वैक्स ने छापा मारा। अपंजीकृत पाए जाने पर एक हॉस्पिटल की ओटी को सील कर दिया गया। तीन अन्य निजी हॉस्पिटल बंद मिलने पर टीम ने नोटिस चस्पा किया। मंडावली क्षेत्र में एक क्लीनिक भी सील किया गया। नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डा. देवेन्द्र कुमार के अनुसार नजीबाबाद में शारदा हॉस्पिटल जांच में अपंजीकृत पाया गया। उसे नोटिस जारी करते हुए ओटी सील कर दिया गया। इसके अलावा परीलोक, सहारा व रॉयल अस्पताल निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए। इन तीनों पर नोटिस चस्पा कर संचालकों को आवश्यक अभिलेखों के साथ तलब किया गया है। मंडावली में अप्रशिक्षित, अपंजीकृत चिकित्सा अभ्यास पाए जाने पर आरोग्य क्लीनिक को सील कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.