बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: तहसील नजीबाबाद में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बिजनौर उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और एसपी सिटी डॉ केजी सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, सीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 20, विकास विभाग की 10, पुलिस विभाग की दो तथा अन्य विभागों से संबंधित 21 शिकायतें शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने आठ शिकायतें की निस्तारित प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 1...