Bijnor News: शिकंजाः रामलीला कमेटी अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, दो गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: कोतवाली देहात पुलिस ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रामलीला मंचन के दौरान अश्लील नृत्य के पुराने वीडियो को एआई की मदद से एडिट कर वायरल करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 20730 रुपये बरामद किए हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह निवासी पैरूवाला ने 14 अक्टूबर को कोतवाली देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि रामलीला मंचन रुकवाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे जा रहे थे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.