बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: क्षेत्र में गुलदार के आतंक से परेशान ग्रामीणों को सोमवार तड़के बड़ी राहत मिली। नगीना वन विभाग द्वारा शाहलीपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में लगभग डेढ़ से दो वर्षीय एक मादा गुलदार कैद हो गई। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पिंजरे सहित कृषि विज्ञान केंद्र शिफ्ट कर दिया है।

गुलदार की कैद नगीना रेंज के वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शाहलीपुर के ग्रामीणों की मांग पर 5 अगस्त को किसान सोनू के गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था। आज तड़के ग्रामीणों ने सूचना दी कि पिंजरे में गुलदार फंस गया है।

रेस्क्यू की प्रक्रिया सूचना मिलते ही वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन दरोगा शिव प्रताप, माली लाल सिंह और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर जमा भीड़ को हटाकर मादा गुलदार को सुरक्ष...