बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कस्बे में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ श्री शिव चुन्नीवाला मंदिर से हुआ। श्रद्धालु भजन-कीर्तन की धुन पर नाचते-गाते हुए माता काली देवी मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा श्री शिव चुन्नीवाला मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार और सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए माता काली देवी मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर कलश में जल लिया। इसके बाद यात्रा मोहल्ला सत्तीयान, श्री फकीर चंद आर्य इंटर कॉलेज और मेन बाजार से होते हुए वापस श्री शिव चुन्नीवाला मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मां शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन पूजन कर निहाल हुए श्रद्धालु यात्रा के समापन पर मंदिर में श्रद्धालुओ...