बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: कोतवाली देहात। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 20 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम जटवाड़ा निवासी सैफ अली ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बिजनौर रोड स्थित ईदगाह के पास रहने वाले अबरार अंसारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की, जबकि सैफ अली के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम ...