Bijnor News: शराब पीकर बस चलाते मिला चालक, यातायात पुलिस ने बस व दो ट्रैक्टर किए सीज
बिजनौर, अगस्त 28 -- Bijnor News: यातायात पुलिस ने गुरुवार रात वाहन चेकिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में रोडवेज बस चलाते मिले चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस ने गुरूवार की रात विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालकों की जांच की गई। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान चार ट्रैक्टरों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया। वहीं, शराब के नशे में रोडवेज बस चलाते मिले चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की गई और बस को सीज कर दिया गया।यातायात प्रभारी दरोगा रवि नैन ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.