Bijnor News: शराब पिलाकर दोस्तों ने ही की थी बहादुर की हत्या, तीन गिरफ्तार
बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: नजीबाबाद थानांतर्गत काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पर गांव सरवनपुर के पास नेपाली व्यक्ति की हत्या कर रुपये और सामान लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथियों ने ही डेढ़ लाख रूपये लूटने के लिए अज्ञात वाहन के सामने धक्का देकर अशंक बहादुर शाही की हत्या की थी। इसके बाद उसके पास मौजूद रुपयों और सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 78,520 रुपये की नकदी बरामद की है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब साढ़े तीन बजे नजीबाबाद थाना क्षेत्र में काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पर ग्राम सरवनपुर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.