बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: चांदपुर के आजमपुर के तिराहे पर हाल ही में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर जाफरपुर कोट व चेहली गांव की महिलाएं और ग्रामीण बुधवार को एकत्र होकर सीओ कार्यालय पहुंच गए। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की। चांदपुर के गांव जाफरपुर कोट के ग्रामीण पूनम देवी,लक्ष्मी देवी,सरोज देवी,सुमित्रा देवी,नीलम देवी,गीता देवी,दुलारी,प्रकाशो देवी,संजू कुमारी,योगराज सिंह, थमन सिंह, रूपेन्द्र गजेंद्र सिंह, गौरव कुमार,यतेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि चांदपुर नूरपुर मार्ग पर ही आजमपुर तिराहे से जाफरपुर कोट और चेहली गांव के लिए मुख्य मार्ग जाता है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: शराब की दुकानो...