Bijnor News: व्यापारी संवाद आज, चाइनीज मांझा बिक्री रोकने पर रहेगा जोर
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। शासन के निर्देश पर शनिवार 11 जुलाई को शाम चार बजे जनपद में धागा (थ्रेड) निर्माण एवं व्यापार से जुड़े कारोबारियों के साथ जीएसटी अधिकारी सेक्टरवार व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर राजीव आर्थर ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम में पतंग के धागे, नायलॉन धागे सहित अन्य प्रकार के धागों का निर्माण और व्यापार करने वाले कारोबारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारी व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे तथा उन्हें वैध और सामान्य व्यापारिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही समाज में चाइनीज मांझे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके निर्माण और बिक्री से पूरी तरह दूर रहने की अपील की जाएगी।जीएसटी यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.