Bijnor News: व्यापारी एकता परिषद ने प्रदर्शन कर फूंका महंगाई का पुतला
बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: बढ़ती महंगाई के विरोध में व्यापारी एकता परिषद युवा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार की सुबह व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान व्यापारियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई का पुतला फूंका और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी व्यापारी नारेबाजी करते हुए नगर पालिका चौक से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया, कि पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर व्यापारियों और आम जनता पर पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों को कम किया जाए तथा बिजली के बिलों में लगाए जा रहे अतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.