Bijnor News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई मां गंगा की आरती
बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: रामगंगा तट पर पहली बार गुरुकुल के वेदपाठी विद्यार्थियों ने भजन और वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की आरती प्रस्तुत करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री हरिवंश वेद विज्ञान गुरुकुलम् के विद्यार्थियों ने भजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कालागढ़ स्थित रामगंगा नदी के तट पर गुरुकुल के वेदपाठी विद्यार्थियों ने शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने भजनों के माध्यम से मां गंगा की महिमा का संगीतमय गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने नई पीढ़ी को वैदिक परंपराओं के संरक्षण, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के गुरुकुल के प्रयासों की सराहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कार्तिक पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.