बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तर पर आयोजित वेश-भूषा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा गठित निर्णायक मण्डल द्वारा परिणाम की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने कहा कि वेश-भूषा ही हमारी पहचान तथा अनुशासन का महत्वपूर्ण अंग है। वेश-भूषा से ही मनुष्य का व्यक्तित्व झलकता है। इससे पहले प्रात: कालीन सभा में कल्याण सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति पोषण सम्बंधी सुझाव दिए। निर्णायक मंडल में शामिल समाज सेवा तथा शिक्षा जगत से जुड़ी रजनी गुप्ता, दीपाली कौशिक, माधवी बजाज तथा अलका गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्रतियोगिता परिणाम घोषित किया गय...