Bijnor News: वेव शुगर इंडस्ट्रीज में नवीन पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: वेव शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बिजनौर में आगामी नवीन पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ एवं डोंगा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम में प्रमुख महाप्रबंधक एवं महाप्रबंधक गन्ना सहित मिल के वरिष्ठ अधिकारियों ने यज्ञ-हवन में भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उपस्थित सैकड़ों किसानों के साथ डोंगा पूजन किया गया तथा आगामी पेराई सत्र के सफल, निर्विघ्न एवं सुचारु संचालन के लिए मंगलकामना की गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक रविन्द्र शुक्ला, जीएम केन विवेक कुमार, राजेन्द्र सिह चेयरमैन गन्ना समीति बिजनौर , नरेश कुमार, चौधरी अनिल सिंह एडवोकेट ,अतुल बालियान आदि किसान उपस्थित रहे।---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.