बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: बास्टा में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। रहीस पुत्र नसीमुद्दीन ने बताया कि रविवार दोपहर बाद वह अपने छोटे पौत्र को चौराहे पर गन्ना खिलाने ले गए थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने बाइक सवार को गलती का एहसास कराया। आरोप है कि समझौता होने के बाद बाइक सवार वहां से चला गया। कुछ देर बाद तीन युवक मौके पर पहुंचे और धारदार हथियार व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल बुजुर्ग को थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी स्याऊ भेज दिया। पीड़ि...