Bijnor News: विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: विश्व हिंदू परिषद की ओर से चांदपुर नगर में बजरिया बाजार स्थित नव दुर्गा मंदिर और गोकुलनगर स्थित गौरी शंकर मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री करुण ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कब, क्यों और किन परिस्थितियों में हुई संगठन के उद्देश्य उपलब्धियों तथा देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Orai News: विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया, गौरक्षा व संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.