बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: ​बिजनौर। विश्व अंगदान दिवस (13 अगस्त) के अवसर पर जहां देश भर में अंगदान और देहदान को लेकर अलख जगाई जा रही है, वहीं बिजनौर स्थित 'महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज' से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। स्थापना के चार वर्ष पूरे करने जा रहे इस राजकीय संस्थान में एमबीबीएस के विद्यार्थियों का तीसरा बैच जल्द ही अपनी पढ़ाई शुरू करने वाला है, लेकिन भावी डॉक्टरों के प्रायोगिक अध्ययन (एनाटॉमी) के लिए मानव देह की भारी किल्लत बनी हुई है। पिछले चार सालों में मेडिकल कॉलेज को अब तक अध्ययन के लिए महज तीन मानव देह ही मिल सकी हैं, और वे भी स्थानीय स्तर के बजाय दूसरे जनपदों से एनजीओ के माध्यम से आई थीं। मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) आलोक त्रिपाठी के अनुसार, भावी डॉक्टरों को बारीकी से मानव शरी...