बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर नहटौर विधायक ओम कुमार ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। विधायक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।गुरुवार को विधायक ओमकुमार ने ग्राम बल्लाशेरपुर, खेतापुर, कुण्डाबगैन, सलेमपुर, चकगोवर्धन, मंडोरी, सादिकाबाद, पालीजट, फलोदा तथा अलीनगर पालनी का दौरा किया। उन्होंने दलित समाज के लोगों व ग्रामीणों के साथ बैठकर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण भी देखा।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश सरेकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकार...