Bijnor News: विधायक ने बाईपास निर्माण कार्यों की अधिकारियों के साथ की समीक्षा
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने सरकड़ा बाईपास के हाईवे छोर पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक अशोक कुमार राणा ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बाईपास निर्माण की वर्तमान स्थिति और अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि सरकड़ा से शेरकोट तक प्रस्तावित हाईवे निर्माण की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। हाईवे निर्माण के लिए मार्ग में आने वाले पेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.