Bijnor News: विधायक की गाड़ी पर गिरी गन्ने की पूली
बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: रविवार को बागड़पुर के पास ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक से गन्ने की पूली गिरकर सपा विधायक स्वामी ओमवेश की गाड़ी पर जा गिरी। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। जबकि गाड़ी का शीशा टूट गया। जानकारी के अनुसार सपा विधायक स्वामी ओमवेश रविवार को बागड़पुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे गन्ने से ओवरलोड ट्रक से गन्ने की पूली उनकी गाड़ी पर गिर गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि विधायक को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद विधायक ने गन्ना किसानों और ट्रक चालकों से अपील की कि गन्ने को वाहनों में अच्छी तरह रस्सी से बांधकर ही ले जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बदायूं रोड पर टूटी पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.