बिजनौर, नवम्बर 19 -- Bijnor News: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। एसपी ने 51 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें 45 दरोगाओं को थानों और चौकियों में इधर से उधर किया गया है, जबकि चार चौकी प्रभारी समेत छह को पुलिस लाइन भेजा है। बुधवार की देर रात एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विस चुनाव के मददेनजर काफी समय से एक ही स्थान पर तैनात दरोगाओं के तबादले किए है। जिसमें थाना धामपुर से मुकेश पाल सिंह और श्यामपाल सिंह को नजीबाबाद, नहटौर से शक्ति सिंह को किरतपुर, नहटौर एसएसआई कुलजीत सिंह को नांगल और सरताज खां को मंडावली, स्योहारा से पुष्पेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह यादव को नजीबाबाद तथा प्रमोद कुमार एसएसआई किरतपुर, महिला उपनिरीक्षक ममता तेवतिया को आवास विकास चौक...