बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: ग्राम मोहड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में रामलीला मंचन कराए जाने की ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में धार्मिक आयोजन से शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने रामलीला मंचन विद्यालय के बजाय समाज की भूमि पर कराने की मांग की। साथ ही पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में ज्ञानेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, बबलू सिंह, हीरा सिंह, जितेंद्र सिंह, रोहतास सिंह, सुरेश कुमार, , छत्रपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, चरण सिंह, खूब सिंह और संजय कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: रामलीला मैदान में दुकानों को लेकर हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...