बिजनौर, नवम्बर 9 -- Bijnor News: क्रिसेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा का महत्व बताया गया। शिविर में मेरठ मंडल के कमिश्नर पंकज कुमार और मुरादाबाद मंडल की कमिश्नर परमजीत कौर सहित प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय प्रबंधक मुंशिय हसनुद्दीन, उपप्रबंधक मरगूब अहमद, एकेडमिक हेड शहजाद खान और प्रधानाचार्य नदीम बख्त मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए सभी प्रशिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मुंशिय हसनुद्दीन, उपप्रबंधक मरगूब अहमद, एकेडमिक हेड शहजाद खान और प्रधानाचार्य नदीम बख्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...