बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: बिजनौर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिजनौर में विद्यार्थियों का प्रथम दिवस उत्साह, ऊर्जा और नई उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की मुस्कान, सकारात्मक ऊर्जा और सीखने के नए संकल्प से एक बार फिर जीवंत हो उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अर्जित किए गए विभिन्न कौशलों एवं अनुभवों को अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ साझा किया। किसी ने पुस्तक-पठन की आदत विकसित की, तो किसी ने चित्रकला, संगीत, योग, नृत्य, खेल, कंप्यूटर, हस्तकला, पाक-कला, सार्वजनिक भाषण तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारा। विद्यार्थियों ने बताया कि यह अवकाश उनके लिए केवल विश्राम का समय नहीं था, बल्कि स्वयं को नए कौशलों से समृद्ध करने और आत्मविश्वास बढ़...