Bijnor News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.05 लाख रुपये ठगे, एजेंट पर मुकदमा
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 2.05 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने उसे कंपनी के वीजा पर विदेश भेजने का भरोसा दिया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे दूसरे ठेकेदार के पास काम करने के लिए भेज दिया गया। एक माह काम कराने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव गौंसपुर निवासी अफजल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी मुलाकात शेरकोट के मोहल्ला नौधना निवासी एजेंट यामीन से हुई थी। यामीन ने उसे विदेश में एक कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उससे 2.05 लाख रुपये ले लिए।
कंपनी के वीजा के बजाय ठेकेदार के पास भेजा आरोप है कि विदेश पहुंचने पर अफजल को पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.