बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: विदेश में नौकरी के लिए मेडिकल जांच कराने गए एक युवक के एचआईवी संक्रमित मिलने का मामला सामने आया है। वहीं प्रसव पूर्व जांच में एक महिला के भी संक्रमित मिलने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निवासी एक युवक विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। अनिवार्य मेडिकल जांच में संक्रमित होने का पता चलने पर उसकी यात्रा प्रक्रिया रोक दी गई। दूसरे मामले में प्रसव पूर्व हुई नियमित जांच के दौरान महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन दो मामलों के बाद क्षेत्र में संक्रमण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक संक्रमितों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों के एचआईवी संक्रमित होने की पहचान हो चुकी है।जो अपने अपने स्तर से निजी चिकित्सकों से उप...