Bijnor News: वित्तविहीन प्रबंधन समिति की बैठक में समस्याओं का समाधान कराया
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: वित्त विहीन स्कूल प्रबंधन समिति की मंडल स्तरीय बैठक में स्कूलों पर हो रही कार्रवाई का संज्ञान लेकर त्वरित निराकरण कराया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूलों की समस्याओं को दूर करना था। जिलाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने मोहम्मदपुर देवमल के दो स्कूलों पर हो रही कार्यवाही को तुरंत अधिकारियों से फोन पर वार्तालाप करके उनकी समस्याओं का समाधान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के सामने कोई भी समस्या होगी तो उसका समाधान कराया जाएगा।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने और संचालन नरेंद्र कुमार नरूका ने किया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार, अतुल चौहान, अनुपम अग्रवाल, पवन कुमार, लवजी यादव, मुकेश, मेघराज सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.