Bijnor News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइकें बरामद
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Bijnor News: शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बिजनौर और हरिद्वार से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों का चालान कर दिया है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि ग्राम इटावा निवासी सतेंद्र सिंह ने 24 अक्तूबर को शहर कोतवाली में तहरीर देकर अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावल निवासी अंकित कुमार पुत्र अनिल कुमार और मंडावर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर अंगाखेड़ी निवासी आजाद कुमार पुत्र बृजपाल सिंह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.