Bijnor News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: हाईवे पार करते अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्राम मुबारकपुर निवासी यादराम सिंह (64 वर्ष) पुत्र शिखर चन्द्र गुरूवार रात साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। वह हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान धामपुर से अफजलगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पंहुचे। परिजन उन्हें धामपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अविवाहित थे, वह अपने भाइयों के परिवार के साथ रहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.