Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर धुंधली गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी मोहम्मद उज़ैर उर्फ अयान पुत्र अब्दुल हकीम, मोहम्मद जैद पुत्र रमजानी और मोहम्मद आजम पुत्र असलम बाइक से नूरपुर से चांदपुर लौट रहे थे। धुंधली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद आजम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उज़ैर और जैद गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना यह भी पढ़ें- Bijnor News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक मौत दो घायल पर पहुंची पुलिस ने घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.