Bijnor News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में तेज हाउस ने मारी बाजी
बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: धामपुर रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तेज हाउस ने प्रथम, गांधी हाउस ने द्वितीय और भगत सिंह हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भाला फेंक, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ताइक्वांडो, शूटिंग, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, बॉक्स क्रिकेट और बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा हाउसों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.