Bijnor News: वायरल बुखार ने पकड़ी रफ्तार, सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे 400-500 मरीज
बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: बारिश के मौसम में चांदपुर क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। गांव से लेकर शहर तक बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और बदन दर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को सीएचसी स्याऊ की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की कतार लगी रही। बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव और जगह-जगह जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बुखार की चपेट में आने के बाद लोगों में डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर भी डर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाने के साथ संदिग्ध मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने और उनके उपचार के लिए अलग ओपीडी संचालित करने की तैयारी शुरू की है。 यह भी पढ़ें- Meerut News: वायरल बुखार से सीएचसी के चार डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.