Bijnor News: वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस के पूर्व नगरध्यक्ष का निधन
बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: नगर के वरिष्ठ समाजसेवी लोकप्रिय कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष रोटरी क्लब के पूर्व सचिव चौधरी फ़ईम उर रहमान का 63 साल की आयु में निधन हो गया है। चौधरी फ़ईम उर रहमान पिछले लगभग 15 दिनों से हृदय रोग और शुगर से जूझ रहे थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के एशियन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।वह अपना इलाज करा कर एक सप्ताह पूर्व स्योहारा आ गए थे। अचानक 3 दिन पूर्व उनकी तबीयत पुनः बिगड़ गई और एशियन अस्पताल मुरादाबाद में गुरुवार की सुबह 5:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से नगर में शोक व्याप्त हो गया है और कांग्रेस के कार्यालय कुड़ी भवन पर दुख व्यक्त करने वालों का ताँता लगा हुआ है। चौधरी फ़ईम उर रहमान एक मिलनसार समाजसेवी और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके दो पुत्र हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.