Bijnor News: वरिष्ठ नागरिक परिषद ने मनाया सदस्यों के जन्मदिन
बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: नागरिक परिषद प.उ.प्र. की बैठक में जुलाई माह में जन्मदिन वाले परिषद सदस्यों लेखा सिंह, टीकम सिंह, रमेश चंद्र राजपूत, अर्जुन अग्रवाल और राजकुमारी वर्मा का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सभी का तिलक कर मिष्ठान खिलाया गया तथा उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। रविवार को परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. शिवराम शर्मा के निवास पर सेवानिवृत्त जिला जज लेखा सिंह के संरक्षण में आयोजित बैठक का शुभारंभ मंच गठन, गायत्री मंत्र एवं ओम प्रार्थना के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। बैठक में सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए, संस्मरण सुनाए तथा कविता पाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक और प्रेरणादायी स्वरूप दिया।अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता व दिनेश चंद्र शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में राजीव कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, हीरा देवी, सुशीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.