Bijnor News: वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर लोकेंद्र सिंह सम्मानित
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: राजस्व पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा की बैठक तहसील सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर लोकेंद्र सिंह को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान तेजपाल सिंह को नए सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया गया। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठाई गई। अंत में सदस्य केशव कुमार की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.