बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: सहसपुर क्षेत्र में पिछले दिनों सरदारों के डेरे के पास तेंदुआ दिखाई देने और कैमरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। रविवार रात तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। आदिल प्रधान ने मुरादाबाद क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी। बताया गया कि स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुरादाबाद क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर पिंजरा लगवाने की अपील की थी। तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के लोगों में अपने पशुओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए प...