बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: वनकर्मियों ने एआई कैमरो की मदद से खैर के हरे वृक्ष काटते दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है। जबकि इस दौरान अन्य आरोपियों के भाग जाने की बात कही जा रही है। शनिवार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन आरक्षी दिनेश गुसाँई की अगुआई में वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एआई कैमरो में सोनानदी रेंज की कालागढ पश्चिमी बीट के नलकट्टा कक्ष संख्या 7 में कंडी सीमा के समीप पांच लोग एक खैर के हरे वृक्ष को काटते हुए दिखाई दिए। मौके पर पंहुचे वनकर्मियों द्वारा

पकड़े गए लोग उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) की बाजपुर तहसील के गांव मडैया हटटु निवासी दलजीत सिंह पुत्र गुरमेस सिंह तथा अजय को पकड़ लिया। जबकि बाजुपर के गांव रामपुर काजी, (केलाखेड़ा) निवासी विशाल और अंग्र...