बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: शहर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों के आवागमन के लिए चलने वाले ई-रिक्शा अब धीरे-धीरे लोडिंग वाहन का रूप लेते जा रहे हैं। निर्माण सामग्री, सरिया, पाइप, सीमेंट और अन्य भारी सामान ढोने के लिए इनका इस्तेमाल बढ़ने से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई बार सामान वाहन से बाहर तक निकला रहता है, जिससे अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सरिया से लदे ई-रिक्शा से टकराई बाइक, तीन बच्चों समेत पांच घायल सड़क हादसों की पुनरावृत्ति रविवार को मंडावर रोड स्थित मॉर्डन एरा स्कूल के पास हुए सड़क हादसे ने इस समस्या को फिर उजागर कर दिया। सरिया के लंबे पिलरों से लदे एक ई-रिक्शा से बाइक टकरा गई, जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरिया वाहन स...