बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद के द्वारा यहां ठाकुरद्वारा रोड पर शनिवार को रखे गए डिवाइडर लोगों के भारी विरोध के कारण एक दिन में ही हटा दिए गए। इस समाचार को हिन्दुस्तान में प्रकाशित किया था, जिसके बाद डिवाइजर हटा दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि डिवाइडर को 2 वर्ष पहले भी ठाकुरद्वारा रोड और मुरादाबाद रोड पर रखा गया था परंतु बढ़ती हुई दुर्घटनाओं के कारण बाद में इन्हें हटाना पड़ा था। इस बार भी इनको रखा गया, परंतु लोगों के भारी विरोध के चलते नगर पालिका अध्यक्ष ने रात-रात में ही डिवाइडर हटवा दिए, परंतु फव्वारा चौक से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक सड़क पर सीमेंट से बनाया हुआ डिवाइडर तोड़ने के बाद उसके दोनों और 3 मीटर के डिवाइडर रखवा दिए गए हैं, जिससे रोड तंग हो गया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि गन्ने का सीजन शुरू होने व...