Bijnor News: लेखपाल से मारपीट मामले में दो आरोपी हिरासत में
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: लेखपाल सनातन ब्रह्म के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों की वार्ता चल रही है। तहसील सदर में तैनात लेखपाल सनातन ब्रह्म के साथ 20 अगस्त को तहसील परिसर के पास कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज हुई थी। मारपीट के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे थे। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोपी शानू राजपूत और जगत को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बीच शहर कोतवाली में वार्ता चल रही है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने तमंचा लहरा कर लेखपाल को धमकाया, मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.