बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर कोतवाली के गांव जहांनाबाद निवासी अशोक से 13 अगस्त को बदमाशों ने आतंकित कर बाइक व मोबाइल लूट लिए थे। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि विवेचना के दौरान लूट में पूछताछ और विवेचना में मनीष का नाम भी सामने आया।पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोतवाली शहर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक ओप्पो कंपनी का स्काई ब्लू रंग और दूसरा वीवो कंपनी का काले रंग का मोबाइल है।पुलिस का कहना है कि लूट में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...