Bijnor News: लूट की सूचना निकली झूठी, सर्राफ का चालान
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम सर्राफ से लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सर्राफ ने बाइक सवार दो बदमाशों पर 50 हजार रुपये और एक किलो चांदी के जेवर लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। नकदी और जेवर दुकान पर ही मिल गए। पुलिस झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले सर्राफ का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। मौ.पुर मंडावली निवासी सचिन वर्मा पुत्र भगवान स्वरूप की शहर कोतवाली क्षेत्र में बेगावाला अड्डे पर सर्राफ की दुकान है। बुधवार शाम करीब चार बजे सचिन ने डायल 112 पर फोन कर अपने साथ लूट होने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो बदमाश उससे 50 हजार रुपये की नकदी और एक किलो चांदी के जेवर लूटकर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.