बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: धामपुर में सौ बेड के अस्पताल में तैनात ईएमओ डा. नवनीत कुमार यादव (53) की मौत लीवर खराब होने और आंतरिक रक्तस्राव के कारण हुई थी। सीओ धामपुर डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार रात चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में लीवर पूरी तरह खराब होने और आंतरिक रक्तस्राव से अचानक मौत होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि बागपत के गांव अमीनगर सराय निवासी डा. नवनीत कुमार यादव वर्ष 2023 से अस्पताल में तैनात थे। वह अस्पताल परिसर में बने आवास में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर अस्पताल का एक कर्मचारी उन्हें देखने आवास पर पहुंचा तो वह कमरे में फर्श पर मृत पड़े मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ग...